हैवेल्स ने खरीदी प्राम्पटेक में हिस्सेदारी
(India)
देश के इलेक्ट्रिकल बाजार की प्रमुख कंपनी हैवेल्स इंडिया ने बेंगलुरु स्थित प्राम्पटेक रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है। ऐसा करके कंपनी देश के सोलर लाइट बाजार में भी प्रवेश कर लेगी। प्राम्पटेक एलईडी और सोलर लाइटों का निर्माण करती है। हैवेल्स के निदेशक बोर्ड ने सोमवार को अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस खरीद पर कंपनी करीब 33 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। अधिग्रहण के बाद सोलर लाइट बाजार में प्रवेश के अलावा हैवेल्स की एलईडी बाजार में स्थिति भी मजबूत हो जाएगी। कंपनी के सीएमडी अनिल राय गुप्ता ने बताया कि अधिग्रहण के लिहाज से प्राम्पटेक का चयन आदर्श है। इससे हैवेल्स को तय लक्ष्य पाने में मदद मिलेगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।