बहुराष्ट्रीय कंपनी कोका कोला को तमिलनाडु सरकार की ओर से तगड़ा झटका लगा है। राय सरकार ने इरोड जिले में उसके संयंत्र के लिए किए गए 71.34 एकड़ भूमि आवंटन को रद कर दिया है। स्थानीय लोगों, किसानों व राजनीतिक दलों के अत्यधिक विरोध के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि सरकार ने कोका कोला के लिए आवंटित 71.34 एकड़ भूमि के आवंटन को रद कर दिया है। आदेश में आवंटन रद करने का कारण कंपनी द्वारा शर्तो व नियमों की अवहेलना करना बताया गया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।