एयरलाइंस एयरएशिया इंडिया अब दिल्ली से उड़ान भरने की तैयारी में है। एयरलाइंस ने कहा है कि दिल्ली उत्तर भारत के बाजार में उसका हब भी होगी। वह नई दिल्ली को बेंगलुरु, गुवाहाटी और गोवा से जोड़ेगी। ये उड़ानें 21 मई से शुरू होंगी। कंपनी ने यात्रियों को आकर्षित करने के लिए लुभावने ऑफर भी देगी। एयरएशिया इंडिया 1 रुपया प्रति किलोमीटर की दर से किराए का ऑफर कर रही है। यह ऑफर 26 अप्रैल तक मिल सकेगा, जो कि 21 मई से लेकर 31 मई तक की सफर के लिए लागू होगा। एयरलाइंस ने नई दिल्ली-गुवाहाटी रूट पर 1,500 रुपए के न्यूनतम किराए की पेशकश की है। इसके अलावा नई दिल्ली-गोवा और नई दिल्ली-बेंगलुरु रूट पर 1,700 रुपए किराये की पेशकश कंपनी की ओर से की गई है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।