अब पैन कार्ड आवेदन करने के महज 48 घंटे में बनकर जारी हो जाएगा। सरकार जल्द ही ऐसी व्यवस्था करने जा रही है जिससे ऑनलाइन पैन कार्ड दो दिन में मिल जाएगा। पहले पैन कार्ड मिलने में 15 से 20 दिन लगते थे। ग्रमीण इलाकों में पैन कार्ड बनाने के लिए लगेंगे शिविर एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, जल्द पैन जारी करने के लिए एक ऑनलाइन सुविधा शुरू होगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसी साल के बजट में घोषणा की थी कि अब सभी ऊंची कीमत वाले लेनदेन में लोगों को पैन देना अनिवार्य होगा। पैन बनाने की प्रक्रिया को आसान करने को लेकर उठाए जा रहे कदम को मोदी सरकार के गैर-जरूरी प्रक्रियाओं और कानूनों को खत्म करने के वादे को पूरा करने की दिशा में बढ़ाया गया कदम माना जा रहा है। देश में 25 जुलाई, 2014 तक 20.96 करोड़ पैन कार्ड बन चुके थे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।