देश के 40 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को इस साल के अंत तक वाई-फाई सुविधा मिलने लगेगी। रेल मंत्रालय इसके लिए जोर-शोर से काम कर रहा है। सभी संबंधित जोनों से दिसंबर तक काम पूरा करने को कहा गया है। कुल मिलाकर ए-1 और ए श्रेणी के 400 स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा प्रदान करने का रेलवे का इरादा है। रेल मंत्रालय के प्रवक्ता अनिल सक्सेना के अनुसार फिलहाल नौ स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा या तो शुरू की जा चुकी है या इसकी तैयारियां हो चुकी हैं। इनमें नई दिल्ली, बेंगलुरु, वाराणसी, लखनऊ, आगरा, हावड़ा, अहमदाबाद, मुंबई सीएसटी, सिकंदराबाद तथा चेन्नई स्टेशन शामिल हैं। वाई-फाई सुविधा सबसे पहले बेंगलुरु और फिर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शुरू की गई थी। बेंगलुरु में इस सुविधा का उद्घाटन तत्कालीन रेलमंत्री सदानंद गौड़ा ने पिछले साल अक्टूबर में, जबकि नई दिल्ली में रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने दिसंबर में किया था। प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत रेल मंत्रालय तभी से ए-1 और ए श्रेणी के सभी स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू करने के लिए प्रयासरत है। इस साल 40 स्टेशनों में यह सुविधा देने का लक्ष्य रखा गया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।