निफ्टी 8400 के आसपास, सेंसेक्स 125 अंक लुढ़का
(DELHI, DELHI) तेज शुरुआत के बाद घरेलू शेयर बाजारों में अब गिरावट हावी हो गई है। सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 0.5 फीसदी की कमजोरी आई है। सेंसेक्स ने आज 28088 का ऊपरी स्तर छूआ था, तो निफ्टी ने 8505 तक दस्तक दी थी। हालांकि मिडकैप शेयरों में खरीदारी का रुझान बना हुआ है और बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। लेकिन स्मॉलकैप शेयरों में सुस्ती नजर आ रही है। कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस, पावर और ऑटो शेयरों में बिकवाली बढ़ने से बाजार पर दबाव बना है। हालांकि मेटल और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।
फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 126 अंक यानि 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 27764 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 32 अंक यानि 0.4 फीसदी की कमजोरी के साथ 8398 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।