ज्यादातर राज्यों की सहमति के बाद सरकार नयी वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी लागू करने के प्रावधान वाले संविधान संशोधन विधेयक को आज लोकसभा में चर्चा और पारित करने के लिए पेश कर दिया गया है. इस संबंध में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा है कि वि धेयक चर्चा के लिए तैयार है. यह 1 अप्रैल 2016 से लागू हो सकता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इसे सोमवार तक पारित कराने का प्रयास किया जाएगा. समझा जाता है कि भाजपा संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए अपने सदस्यों को मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी कर सकती है. इस विधेयक को पारित करने के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरुरत होगी.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।