विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा
(India)
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 17 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान 2.788 अरब डॉलर बढ़कर 343.2 अरब डॉलर हो चुका है। विदेशी मुद्रा भंडार में यह बढ़ोतरी विदेशी परिसंपत्तियों में वृद्धि की वजह से हुआ है। इस बारे में भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि इससे पिछले सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 2.592 अरब डॉलर घटकर 340.412 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.727 अरब डॉलर बढ़कर 318.859 अरब डॉलर पर पहुंच गईं। हालांकि, इस दौरान देश का स्वर्ण भंडार 19.038 अरब डॉलर पर स्थिर रहा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।