‘किसानों की आत्महत्याओं पर गंभीरता की जरूरत’
(India)

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने किसानों की आत्महत्याओं को गंभीरता से लेने के आगाह करते हुए शनिवार को कहा कि देशभर के छोटे व सीमांत किसानों को औपचारिक वित्तपोषण सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। दिल्ली में एक रैली में किसान द्वारा आत्महत्या की घटना को देखते हुए राजन ने कहा कि किसी को इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए और न ही आसान सा स्पष्टीकरण देना चाहिए क्योंकि यह काफी जटिल मुद्दा है। उन्होंने यह भी कहा कि अनौपचारिक वित्तपोषण के बोझ के बजाय औपचारिक तंत्र की वित्त सुविधा की कमी एक बड़ी समस्या है। रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा, आज समय की जरूरत यह है कि औपचारिक वित्त संस्थानों को देश के कोने-कोने तक फैलाया जाए। पिछले कुछ दिन में हमने किसानों की आत्महत्यों की दुरूखद तस्वीर दिखी है। ये जटिल मामले हैं। इसका आसान स्पष्टीकरण नहीं हो सकता।’

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।