बीएसएनएल ने तीन दिनों के लिए नेपाल की कॉल दरें कम की
(India)

नेपाल में शनिवार को आए 7.9 की तीव्रता वाले भूकंप से बड़े पैमाने पर तबाही हुई है और अब तक हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। भारत और नेपाल के बीच काफी गहरा संबंध है और दोनों ही देशों के लाखों नागरिक एक-दूसरे देश में रहते हैं। इसी को देखते हुए बीएसएनएल ने अगले तीन दिनों के लिए नेपाल किए जाने कॉल की दरों को कम कर दिया है। अब आप नेपाल में अंतरराष्ट्रीय दरों से नहीं बल्कि लोकल फोनकॉल की दरों पर फोन कर सकेंगे। बीएसएनएल के इस कदम से लाखों लोगों को राहत मिलेगी जो अपने परिचितों और संबंधियों का हाल जानने को बेताब है। अब तक भारत में पूरे भारत की बात करें तो अभी तक भूकंप से 40 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, 50 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। इस पहले उत्तर भारत एवं आसपास के राज्यों और पड़ोसी देश नेपाल में आज दोपहर आधे घंटे के अंतराल में दो बार भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी महसूस किया गया। केंद्र और राज्य सरकारें पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। भूकंप के बाद माउंट एवरेस्ट में आए हिमस्खलन से 18 लोगों की मौत हो गई।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।