ब्याज दरें कम किए जाने की जरूरत : जयंत सिन्हा
(India)

देश में बैंक कर्ज पर ब्याज कम होना चाहिए। यह बात शनिवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कही। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय रिजर्व बैंक इस ओर जरूर ध्यान देगा। यदि लोग ज्यादा कर्ज लेंगे तो खरीददारी बढेगी और उससे आर्थिक विकास की दर को बढ़ावा मिलेगा। यहां भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से आयोजित एक परिचर्चा से इतर सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा कि रिजर्व बैंक बहुत पेशेवर और आंकड़ों को देख कर चलने वाला संगठन है। वह कोई निर्णय करने से पहले तथ्यों को देखता है। लिहाजा देखें कि आंकडे क्या कहते हैं। उन्होंने यह भी साफ किया अटकी पड़ी परियोजनाओं के लिए ब्याज दर में कटौती कोई अनिवार्य शर्त नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि सार्वजनिक ऋण के प्रबंधन का काम रिजर्व बैंक से हटाने के प्रस्ताव का केंद्रीय बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने काफी विरोध किया है। दुनिया भर में सार्वजनिक ऋणों का प्रबंधन देशों के केंद्रीय बैंक के कार्य क्षेत्र के बाहर ही रखा गया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।