शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दिखी। सेंसेक्स सुबह 9.25 बजे 27.38 अंकों की तेजी के साथ 27,204.37 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 4.25 अंकों की तेजी केसाथ 8,218.05 पर कारोबार करते दिखे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 38.62 अंकों की तेजी के साथ 27,215.61 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.75 अंकों की तेजी के साथ 8,215.55 पर खुला। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में ज्यादा बिकवाली है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में जहां करीब 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, वहीं बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी से ज्यादा गिरा। फार्मा, एफएमसीजी व आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव देखने को मिला। हालांकि बैंकिंग, पावर व ऑटो शेयरों में खरीदारी का रुझान है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।