वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अनुकूल टैक्स व्यवस्था का वादा किया है। साथ ही आर्थिक विकास को दोहरे अंक में ले जाने के लिए श्रम कानूनों को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए कहा है। सरकार अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए निवेश को आकर्षित करने की कोशिशों में जुटी है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का पिछली तारीख से टैक्स लगाने का कोई इरादा नहीं है। देश में कारोबार करने के माहौल को आसान बनाया जाएगा। जेटली यहां सीबीआइ की ओर से आयोजित डीपी कोहली मेमोरियल लेक्चर में पहुंचे थे। वह बोले कि मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर सिर्फ तभी फले-फूलेगा जब निवेश को बढ़ाया जाएगा। टैक्सेशन स्ट्रक्चर को तुलना योग्य बनाने के साथ प्रतिस्पर्धी श्रम व्यवस्था को प्रस्तुत किया जाएगा। पूंजी को प्रतिस्पर्धी लागत में उपलब्ध कराया जाएगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।