जीएसटी विधेयक पर लोकसभा में चर्चा आज
(India)
वस्तु एवं सेवा कर विधेयक 24 अप्रैल को लोकसभा में पेश किया जा चुका है, और उसे पारित करने के लिए उस पर आज संसद में चर्चा की जाएगी। जीएसटी विधेयक लोकसभा में चर्चा के लिए और उसे पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। लोकसभा में सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, वाम दल और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सदन से वहिर्गमन कर दिया था। इन दलों ने संविधान संशोधन विधेयक को स्थाई समिति के पास भेजने का आग्रह किया था। उनका आग्रह अस्वीकार होने पर वे सदन से बहिर्गमन कर गए थे। इस दौरान, जीएसटी विधेयक पर विपक्ष के संसद से बहिर्गमन के बाद केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने शनिवार को कहा था कि इस विधेयक को सदन में पारित कराने में सरकार के सामने किसी तरह के गतिरोध की संभावना नहीं है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।