सरकारी स्वामित्व वाली जीवन बीमा निगम की सहायक कंपनी एलआईसी नेपाल ने भूकंप से प्रभावित दावों के निपटान का काम तेज कर दिया है। मुंबई स्थित एलआईसी कार्यालय अपनी नेपाल कंपनी को विशेष निर्देश जारी कर चुका है। एलआईसी के अध्यक्ष एसके राय ने कहा, श्नेपाल में हमारी एक अलग कंपनी है जिसे एलआईसी (नेपाल) के नाम से जाना जाता है। उस कंपनी में एलआईसी की सबसे अधिक 55 प्रतिशत हिस्सेदारी है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी, क्योंकि वहां सबकुछ रुका हुआ है। जब से भूकंप आया है तब से स्कूल और कॉलेज बंद पड़े हैं।श् राय एलआईसी (नेपाल) के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया, एलआईसी इस तरह के हालात में जो काम भारत में करती है, वैसा ही नेपाल में करने को कहा गया है। हमने उत्तराखंड बाढ़ के मामले में दावों का निपटान में रियायती तरीका अपनाया था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।