आज सर्राफा बाजार में तेजी का माहौल देखने को मिला। शादी-विवाह के सीजन के असर से ज्वैलरी निर्माताओं ने खूब खरीदारी की जिससे दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 305 रुपए की तेजी के साथ सात सप्ताह के उच्चस्तर 27355 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचा। वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के द्वारा खरीदारी बढ़ने से चांदी के भाव 1000 रुपये की तेजी के साथ 37500 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचे। स्थानीय बाजार का रूख तय करने वाले बाजार न्यूयॉर्क में कल रात सोने के भाव 1.80 प्रतिशत चढ़कर 1201.70 डॉलर प्रति औस और चांदी के भाव 4.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 16.40 डॉलर प्रति औंस हो गए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।