बढ़नी चाहिए इंडिया की मदद
(India)
संसदीय समिति ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे एयर इंडिया की मदद बढ़ाने की सरकार से सिफारिश की है। संसदीय समिति ने कहा है कि एयरलाइन की हालत सुधर रही है, इसलिए इसकी मदद बढ़ाई जानी चाहिए। आपको बता दें कि एयर इंडिया को राहत देने के लिए सरकार ने 2012 में राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया का अस्तित्व बचाने के लिए बेलआउट पैकेज जारी किया गया था। सरकार ने कंपनी को अगले नौ साल में तीस करोड़ रुपए की शेयर पूंजी देने और 27 बोइंग, 786 ड्रीमलाइनर जोडने व इसके कायाकल्प के लिए विशाल पैकेज की घोषणा की थी। एयर इंडिया के मदद के लिए आगे आयी सरकार के ऊपर भी एयर इंडिया का छह सौ करोड़ बकाया है। यह धन वीवीआइपी को विमान से ले जाने-लाने का खर्चा है। एयर इंडिया पर इस समय करीब 40 हजार करोड़ रुपये का कर्जा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।