पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी
(India)
तेल कंपनियों ने गुरुवार आधी रात लोगों को बहुत बड़ा झटका दिया। पेट्रोल के दाम 3.96 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.37 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए। स्थानीय टैक्स जोड़ने के बाद दिल्ली में पेट्रोल अब 63.16 रुपए लीटर हो गया है । जो पहले ये 59.20 रुपए लीटर बिक रहा था। ऐसे ही डीजल 47.20 रुपए लीटर के बदले अब 49.57 रुपए लीटर बिकेगा। नरेंद्र मोदी की सरकार में पेट्रोल-डीजल के भाव में यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है। इस महीने 2 और 16 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल सस्ते किए गए थे। पिछले साल अगस्त से फरवरी के बीच पेट्रोल 10 बार सस्ता हुआ। कीमत में कुल 17.11 रुपए की कमी आई। जबकि डीजल के इस दौरान छह बार भाव घटे और कीमत में 12.96 रुपए की कमी आई। इससे पहले 16 फरवरी को पेट्रोल 0.82 रुपए और डीजल 0.61 रुपए महंगा किया गया था। वहीं एक मार्च को पेट्रोल 3.18 रु. और डीजल 3.09 रुपए प्रति लीटर महंगा किया गया था। इधर कांग्रेस ने कहा कि एक्साइज-कस्टम ड्यूटी बढ़ाने से 90 हजार करोड़ रुपए आए। उसका फायदा लोगों को क्यों नहीं दिया गया?

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।