बेरोजगारी हटाने के लिए चीन ने उठाए कड़े कदम
(India)

चीन अपने देश में बढ़ रही बेरोजगारी को गंभीरता से लेते हुए कई कदम उठा रहा है। शुक्रवार को चीन की कैबिनेट ने उन कंपनियों के लिए करों में छूट और सुधार की घोषणा की है, जो बेरोजगारों को रोजगार देगी। साथ ही किसानों और फ्रेशर्स के लिए लोन और इंसेंटिव को भी बढ़ाया जाएगा। चीन ने यह कदम धीमी विकास दर को देखते हुए उठाया है। चीनी अधिकारियों ने कहा है कि बढ़ती बेरोजगारी को दूर करने के लिए वे अपनी नीतियों में अहम बदलाव कर रहे हैं। हालांकि वहां बेरोजगारों की संख्या सरकारी आंकड़ों से कही अधिक मानी जा रही है। इसलिए सरकार के इन कदमों का कितना असर होगा कहना मुश्किल है। चीन की स्टेट काउंसिल (डेमोक्रेटिक देशों की कैबिनेट के समकक्ष) ने कहा है कि उन कंपनियों को कर में छूट मिलेगी जो छह महीने से अधिक दिनों से बेरोजगार बैठे लोगों को काम पर रखेंगी। पहले इस नीति में एक साल से अधिक समय से बेरोजगार लोगों को काम पर रखने वाली कंपनियों के लिए छूट थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।