लो कॉस्ट फ्लाइट कैरियर इंडिगो आज से आठ नई दैनिक उड़ानें शुरू करने जा रही है जो दिल्ली को मुंबई, कोलकाता, लखनऊ और बदोडरा जैसे शहरों से जोड़ेंगी। इससे इन शहरों के बीच यात्रा करनेवालों को और विकल्प मिल जाएंगे। इसके अलावा इंडिगो श्रीनगर से चेन्नई के बीच दिल्ली होते भी एक उड़ान शुरू करने जा रही है। वहीं, लखनऊ और हैदराबाद के भी पहली बार नॉन स्टॉप डेली फ्लाइट शुरू किया जाएगा। इंडिगों के अध्यक्ष आदित्य घोष ने बताया कि इंडिगों देश भर में इन आठ नई उड़ानों समेत 38 गंतव्य स्थलों तक 633 दैनिक उड़ानों का परिचालन कर रही है। उन्होंने कहा कि इन आठ नई उड़ानों से भारत के तेजी से उभरते विमानन क्षेत्र में इंडिगों की स्थिति और भी मजबूत होगी तथा यात्रियों को किफायती दर पर सेवाएं मिलेगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।