वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि सरकार की ओर से निवेश आकर्षित करने और टैक्स सुधारों से भारतीय अर्थव्यवस्था आने वाले वर्षों में 9 से 10 फीसदी की दर से बढ़ेगी। आर्थिक सुधार की दिशा में उठाए गए कदमों का सामूहिक रूप से असर अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रेट पर दिखाई देगा। वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि सरकार ने नीतिगत स्तर पर एक पारदर्शी माहौल तैयार किया है और कॉरपोरेट्रस को प्रोत्साहित करने की दिशा में कदम उठाए हैं। जेटली ने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2015-16 में भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रेट 8 से 8.5 फीसदी रह सकती है। जीएसटी पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि हम जीएसटी को लाने की कोशिश कर रहे हैं। आकलन के अनुसार जीएसटी के लागू होने से भारत की जीडीपी में 1-2 फीसदी की बढ़ोत्तरी होगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।