ब्लैक मनी की जांच ईडी की ‘उच्च प्राथमिकता’
(India)
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने साल के पहले तीन महीनों में मनी लांड्रिग के मामलों में 5,346 करोड रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं जो ब्लैक मनी की जांच की उसकी उच्च प्राथमिकता को दर्शाती है। दिसंबर तक एजेंसी ने मनी लांड्रिग निरोधक कानून के तहत कुल 3,657 करोड रुपये की परिसंपत्तियां कुर्क की थीं। ताजा कुर्की आदेशों के साथ प्रवर्तन निदेशालय ने 2०14-15 में पिछले वर्षों के रिकार्ड को तोडते 9,००० करोड रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क कीं हैं। प्रवर्तन निदेशालय के प्रमुख राजन कटोच ने एनफोर्समेंट डे पर कहा, ‘नई सरकार के सत्ता में आने और काले धन की समस्या से निपटने को सर्वोच्च प्राथमिकता दिये जाने से ईडी पिछले साल काफी व्यस्त रहा। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमारे कर्मचारियों के समर्पित प्रयास ने हमने इस मामले में पिछले साल से बेहतर प्रदर्शन किया है।’

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।