सोना कमजोर, चांदी में तेजी
(India)
विदेश में कमजोरी के बीच मौजूदा स्तरों पर आभूषण निर्माताओं और निवेशकों ने सोने में लिवाली से हाथ खींचकर रखे। इसके चलते स्थानीय सराफा बाजार में शनिवार को सोने में लगातार दूसरे सत्र में गिरावट आई। यह पीली धातु 160 रुपये और लुढ़ककर 27 हजार 30 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई। शुक्रवार को यह 285 रुपये फिसली थी। इसके उलट औद्योगिक यूनिटों और सिक्का निर्माताओं की मांग का सहारा पाकर चांदी 510 रुपये चमककर 37 हजार 210 रुपये प्रति किलो हो गई। चांदी सिक्का एक हजार रुपये उछलकर 56000-57000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुआ। न्यूयॉर्क के अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में सोना 0.7 फीसद टूटकर 1,174.50 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। इसका असर घरेलू बाजार की कारोबारी धारणा पर भी पड़ा। यहां सोना आभूषण के भाव 160 रुपये फिसलकर 26 हजार 880 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। आठ ग्राम वाली गिन्नी पूर्वस्तर 23 हजार 700 रुपये पर यथावत रही। चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 25 रुपये के लाभ में 36 हजार 540 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।