ई-कामर्स कंपनियों से डाक विभाग को ‘फायदा’
(India)
बढ़ते घाटे से खस्ताहाल डाक विभाग को ई-कामर्स कंपनियों से ऑक्सीजन मिला है। ई-कामर्स कंपनियों के साथ कारोबार से डाक विभाग को पिछले चार महीनों में 25 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। विभाग को उम्मीद है कि साल के अंत तक ई-कामर्स से होनेवाली कमाई बढ़कर 30 करोड़ रुपये हो जाएगी। फिलहाल पांच ई कामर्स कंपनियों के साथ डाक विभाग का करार है। इन कंपनियों के पार्सल ग्राहकों तक पहुंचाने का जिम्मा डाक विभाग के पास है। इनमें अमेजन, यप्मे, स्नैपडील, नापतोल तथा फ्लिपकार्ट शामिल हैं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु तथा कोलकाता आदि प्रमुख शहरों में डाक विभाग इन कंपनियों के पार्सल पहुंचाने का कार्य कर रहा है। विभाग ने कंपनियों से सीधे समझौते किए हुए हैं तथा इन कंपनियों के मुख्यालयों में डाक विभाग ने अपने केंद्र खोल दिए हैं जहां से पार्सलों की बुकिंग होती है। दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने डाक विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर डाक विभाग के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान पत्रों को पहुंचाने की सेवा को तेज करने, पोस्टल बैंकिंग कार्य जल्द शुरू करने और ई कामर्स से जुड़े कामकाज पर चर्चा की गई।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।