जनधन योजना की कामयाबी से उत्साहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार इस योजना का दूसरा चरण शुरू करने वाली है. पीएम नरेंद्र मोदी 9 मई को कोलकाता में जनधन योजना का दूसरा चरण लॉन्च करेंगे. दूसरे चरण में तीन योजनाएं हैं. इसमें दो योजनाएं इंश्योरेंस की होगी. पहली योजना का नाम पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना है. इस योजना के तहत 18 से 50 साल की उम्र वाले आधार कार्ड धारकों को सरकार 2 लाख का जीवन बीमा देगी. इसका सालाना प्रीमियम मात्र 330 रुपए रखा गया है. वहीं, दूसरी योजना का नाम पीएम सुरक्षा बीमा योजना है. ये दुर्घटना बीमा योजना है. इसके तहत 18 से 70 साल के उम्र के आधार कार्ड धारकों को 2 लाख का दुर्घटना बीमा मुहैया करवाया जाएगा. इसके लिए सालाना सिर्फ 12 रुपये चुकाने होंगे. इसके अलावा पेंशन की भी एक योजना शुरू की जाएगी. तीनों योजनाओँ के प्रीमियम पर सर्विस टैक्स अलग से लगेगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।