हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड की बिक्री अप्रैल माह में 43 प्रतिशत बढ़कर 8,435 इकाई रही जो पिछले साल के इसी माह में 5,897 इकाई थी। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि भारी एवं मध्यम वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 44.79 प्रतिशत बढ़कर 6,549 इकाई रही जो पिछले साल की इसी अवधि में 4,523 इकाई थी। समीक्षाधीन अवधि में हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 37.26 प्रतिशत बढ़कर 1,886 इकाई रही, जो पिछले साल के इसी माह में 1,374 इकाई थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।