एक्साइज का बकाया बढ़ा
(India)
सेंट्रल एक्साइज का टैक्स एरियर (लंबित रिकवरी) वित्त वर्ष 2013-14 में बढ़कर 59,309 करोड़ रुपये हो चुका है, जो कि इससे पहले के वित्त वर्ष में 45,463 करोड़ रुपये था। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने मंगलवार को अपनी ऑडिट रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। अप्रत्यक्ष कर (सेंट्रल एक्साइज) पर ऑडिट रिपोर्ट मंगलवार को संसद में पेश की गई। कैग ने कहा है कि यह एरियर (लंबित रिकवरी) वित्त वर्ष 2011-12 से लगातार बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2011-12 में यह एरियर 35,964 करोड़ रुपए था। वित्त वर्ष 2012-13 में बढ़कर यह 45,463 करोड़ रुपए हो गया। वित्त वर्ष 2013-14 में यह बढ़कर 59,309 करोड़ रुपए हो गया कैग ने बताया कि वित्त वर्ष 2013-14 के दौरान संग्रह में बहुत अधिक कमी आई है और इस दौरान केवल 2.59 फीसदी रिकवरी हुई, जबकि वित्त वर्ष 2012-13 में रिकवरी का यह आंकड़ा 4.34 फीसदी था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।