सरकार द्वारा बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान के मद्देनजर गुणवत्ता नियमों में ढील दिए जाने के बावजूद इस साल अब तक गेहूं की खरीद चार प्रतिशत घटकर 2.17 करोड़ टन रही है। एक साल पहले इसी अवधि में गेहूं खरीद 2.25 करोड़ टन रही थी। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक क्षेत्र का भारतीय खाद्य निगम तथा राज्य एजेंसियां समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद करती हैं। विपणन वर्ष 2015-16 के लिए गेहूं की सरकारी खरीद अप्रैल से शुरू हुई थी। सरकार ने इस साल तीन करोड़ टन गेंहू खरीद का लक्ष्य रखा है। पिछले साल वास्तविक खरीद 2.8 करोड़ टन रही थी। खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, श्2.17 करोड़ टन गेहूं पहले ही खरीदा जा चुका है जो कि गत वर्ष की तुलना में थोड़ा कम है। खरीद जाती है।’
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।