रफ्तार पकड़ रही है अर्थव्यवस्था
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के एक साल के कामकाज पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ रही है। भारत के डीएनए में रची-बसी ये लोकतांत्रिक ताकत ही है कि राज्यसभा में बहुमत नहीं होने के बावजूद सरकार ने संसद में 40 विधेयक पारित करा लिए। लोकसभा में 124 फीसद कामकाज हुआ और राज्यसभा में भी 107 फीसद काम हुआ है। अमेरिकी पत्रिका टाइम के ताजा अंक में प्रकाशित श्व्हाय मोदी मैर्ट्सश् शीर्षक से जारी कवर स्टोरी के लिए दिए दो घंटे के साक्षात्कार में प्रधानमंत्री ने अपने सरकारी आवास में अधिकांश बातचीत हिन्दी में कीं। उन्होंने अपने ऊपर लगे तानाशाही के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि अगर आप मुझसे पूछेंगे कि भारत को चलाने के लिए क्या तानाशाही की जरूरत है, या एक व्यक्ति में केंद्रित सत्ता की जरूरत है, इसके लिए मेरा जवाब न में है। मोदी ने कहा, श्अगर भारत को आगे ले जाने के लिए किसी चीज की जरूरत है तो वह सिर्फ और सिर्फ लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्य है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।