खबरों के हर प्रारूप में अपनी पकड़ बनाने की कड़ी में सरकार एक कदम और आगे बढ़ गई है। लाखों स्मार्टफोन यूजर्स तक पहुंचने के उद्देश्य से सूचना प्रसारण मंत्रालय ने आकाशवाणी के बाद दूरदर्शन के मोबाइल एप को भी शुरू कर दिया है। आल इंडिया रेडियो के बाद डीडी के इस मोबाइल एप की शुरुआत गाजे-बाजे के साथ की गई। दूरदर्शन का एप फिलहाल केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही है। विंडोज, आइओएस और अन्य प्लेटफॉर्म के लिए भी जल्दी ही इसे उपलब्ध कराया जाएगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।