देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अब डिजिटल बैंकिंग पर फोकस बढ़ाएगा। इसके तहत बैंक पेटीएम जैसा वॉलेट लॉन्च करने जा रहा है। इसी महीने ये ई-वॉलेट लॉन्च हो जाएगा। इस ई-वॉलेट से लोग ऑनलाइन खरीदारी, ऑनलाइन बिल पेमेंट व टैक्सी का भाड़ा देने जैसी सुविधाओं का लुत्फ उठा सकेंगे। एसबीआई बढ़ते ई-कॉमर्स का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है और नॉन-कैश ट्रांजैक्शन बढ़ाने पर जोर दे रहा है। पेमेंट के लिए कई कंपनियों के साथ करार जल्द किया जा सकता है। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने आज एसबीआई प्लैटिनम रूपे कार्ड लॉन्च किया है। एसबीआई रूपे प्लैटफॉर्म पर प्लैटिनम डेबिट कार्ड लॉन्च करने वाला पहला बैंक है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सीएमडी ए पी होता ने इस मौके पर बताया कि रूपे अब दो लाख एटीएम, 10 लाख पीओएस मशीन्स और ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर मान्य है। उन्होंने बताया कि अब एनपीसीआई अब समय-समय पर डिजिटल प्लैटफॉर्म पर नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करता रहे हैं। साथ ही, उन्होंने बताया कि अगले दो महीनों में कई और बैंक प्लैटिनम कार्ड लॉन्च करेंगे। साथ ही, जुलाई तक रूपे अंतरराष्ट्रीय कार्ड भी जारी करेगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।