पिछले दिनों से विदेशी निवेशकों की तरफ से शेयर बाजार में हो रही लगातार बिकवाली का भारत की रेटिंग पर कोई असर नहीं पडेगा। दो बडी रेटिंग एजेंसी फिच और मूडीज ने ये साफ कर दिया है। भारत की स्थिति अच्छी फिच फिच के एशिया पैसेफिक सोवेरन ग्रुप के डायरेक्टर थॉमस रूकमाकर के मुताबिक भारत के पास पर्याप्त मात्रा में विदेशी मुद्रा भंडार है जो हाल में हो रही बिकवाली को झेल सकता है। समकक्ष देशों के मुकाबले भारत के भुगतान संतुलन की स्थिति भी अच्छी है। फिच ने भारत को पिछले महीने स्टेबल आउटलुक दिया है। फिच ने भारत की रेटिंग बीबीबी मायनस पर बरकरार रखी है। रूकमाकर के मुताबिक भविष्य में ये विदेशी निवेशकों को 2 बार सोंचने पर मजबूर करेगा। हालांकि कई समकक्ष देशों के मुकाबले भारत के विकास के मजबूत आउटलुक के कारण ये निवेशकों को आकर्षित करेगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।