सुब्रत राय को मिलेगा अपने समूह का सहारा
(India)
सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय जेल से बाहर आ सकते हैं। समूह ने शुक्रवार को कहा कि वह सुब्रत राय को छुड़ाने के लिए जमानत की बची हुई रकम भरने को तैयार है। निवेशकों के 24,000 करोड़ रुपये नहीं लौटाने की वजह से सहारा समूह के मुखिया सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राजधानी स्थित तिहाड़ जेल में एक साल से अधिक समय से बंद हैं। शीर्ष अदालत ने उनकी जमानत के लिए दस हजार करोड़ रुपये जमा कराने की शर्त रखी है। सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक अगर सहारा जमानत के 10,000 देने के लिए तैयार भी हो जाता है तो सहारा निवेशकों को कितना पैसा लौटाएगा इस विवाद को सुलझाने की जरूरत है। जस्टिस टीएस ठाकुर, एआर दवे और एके सिकरी की खंडपीठ ने कहा कि हम बैंक गारंटी लेने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके साथ हम बचे हुए पैसे कैसे मिलेंगे इसको भी देखेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्त, 2012 को आदेश दिया था कि सहारा समूह को 15 फीसद ब्याज के साथ निवेशकों के 24,000 करोड़ रुपये रिफंड करे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।