अब हर बैंक की शाखा पर होगा एटीएम
(India)
देश में निजी बैंकों के ब्रांच पर आमतौर पर एटीएम होते ही हैं, लेकिन अब सभी सरकारी बैंकों की शाखाओं पर भी एटीएम सुविधा मिलेगी। हालांकि इस संबंध में वित्त मंत्रालय ने दो साल पहले ही सभी बैंकों को कहा था। फिलहाल 26 सरकारी बैंकों में से 20 सरकारी बैंकों की हर शाखा में यह सुविधा शुरू कर दी गई है और बाकी बचे बैंक भी जल्द ही यह लक्ष्य पूरा कर लेंगे। सभी बैंक शाखाओं पर एटीएम होने का सबसे ज्यादा फायदा छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले कस्टमर को मिलेगा। वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार मार्च 2013 में सरकारी बैंकों की सभी शाखाओं पर कम से कम एक एटीएम होने का लक्ष्य रखा गया था। उस समय 72340 शाखाओं में से केवल 37672 शाखाओं पर ही एटीएम था। फरवरी 2015 तक के आंकड़ों के अनुसार बचे 34668 शाखाओं में से 31080 शाखाओं में एटीएम लग गए है। जबकि जल्द ही बची करीब 3 हजार शाखाओं पर एटीएम लगाने का काम पूरा हो जाएगा। अधिकारी के अनुसार 20 बैंकों ने अपना लक्ष्य पूरा कर लिया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार लक्ष्य से सबसे ज्यादा पीछे इलाहाबाद बैंक चल रहा है। जिसे अभी 1684 एटीएम, आंध्रा बैंक को 338 एटीएम, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 646 एटीएम, एसबीआई को 135 एटीएम, यूको बैंक को 340 एटीएम और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को 442 एटीएम लगाने हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।