भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ रहा है। तीसरे हफ्ते यानी 01 मई को समाप्त हफ्ते में 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 351.87 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 24 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में यह 1.4 अरब डॉलर बढ़कर 344.61 अरब था । रिजर्व बैंक से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 6.89 अरब डॉलर की बढ़त रही और यह 327.15 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 24 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में यह 1.4 अरब डॉलर बढ़कर 320.26 अरब डॉलर पर रहा था। स्वर्ण भंडार भी 29.77 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.34 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। विशेष आहरण अधिकार 5.76 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.06 अरब डॉलर तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास सुरक्षित राशि 1.87 करोड़ डॉलर बढ़कर 1.32 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।