भारत में ऑनलाइन शापिंग के बढ़ते रुझान का उठाने के लिए भारतीय डाक विभाग सोमवार से दिल्ली में अपना ई-कामर्स केंद्र शुरू करने जा रही है। शुक्रवार को विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘हाल के समय में देश में ई-कामर्स क्षेत्र में हुई तेज वृद्धि को देखते हुए डाक विभाग ने दिल्ली डाक सर्किल के जरिये सफदरजंग, नयी दिल्ली में ई-कामर्स परियोजना स्थापित की है।’ यह प्रोसेसिंग केंद्र विशिष्ट रूप से सभी ई-कामर्स कारोबार को देखेगा। बयान में कहा गया है कि संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद 11 मई, 2015 को सफदरजंग में ई-कामर्स केंद्र को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह केंद्र प्रतिदिन 30,000 पार्सलों की देखरेख करने में सक्षम होगा। ई-कामर्स ग्राहकों से ये पार्सल जुटाए जाएंगे और इन्हें 24 घंटे में संभावित गंतव्य के लिए भेज दिया जाएगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।