पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) वित्त वर्ष 2014-15 में 16,556 करोड़ रुपये की ब्याज आय अर्जित करने में सफल रहा है। इससे पिछले वर्ष बैंक को 16,146 करोड़ की ब्याज आमदनी हुई थी। बैंक का शुद्ध लाभ भी समीक्षाधीन वित्त वर्ष में 3,062 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। हाल ही में घोषित वित्त वर्ष के नतीजों के मुताबिक बैंक का इंट्रेस्ट मार्जिन 3.15 फीसद बढ़ा है। इस अवधि में कुल आमदनी 9.2 फीसद बढ़कर 52,206 करोड़ रुपये हो गई। बीते वित्त वर्ष की समाप्ति पर बैंक के डिपॉजिट 11.1 फीसद बढ़कर 5,01,379 करोड़ रुपये पर पहुंच गए। इससे पूर्व के वित्त वर्ष की समाप्ति पर बैंक के पास कुल 4,51,397 करोड़ रुपये के डिपॉजिट थे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।