आदित्य बिड़ला ने किया जूबिलेंट का अधिग्रहण
(India)

रिटेल सेक्टर में गहमागहमी तेज है। आदित्य बिड़ला रिटेल (एबीआरएल) ने जूबिलेंट इंडस्ट्रीज के हाइपरमार्केट कारोबार को खरीद लिया है। पूरा सौदा नकद में हुआ है। फिलहाल, राशि के संबंध में खुलासा नहीं किया गया है। एक पखवाड़े के भीतर यह रिटेल सेक्टर में विलय-अधिग्रहण संबंधी तीसरी घोषणा है। इस महीने के शुरू में आदित्य बिड़ला ग्रुप ने अपने अपैरल बिजनेस का 5,290 करोड़ की कंपनी आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल में विलय करने का एलान किया था। इसके एक रोज बाद ही किशोर बियानी के नेतृत्व वाले फ्यूचर ग्रुप ने कहा था कि वह भारती रिटेल का नियंत्रण अपने हाथ में लेगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।