अपोलो टायर्स के मुनाफे में 9.18 फीसद की बढ़ोतरी
(India)
अपोलो टायर्स का एकीकृत मुनाफा मार्च 2015 में समाप्त तिमाही के दौरान 9.18 फीसद बढ़कर 307.48 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी को पिछले साल की इसी अवधि में 281.62 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ था। अपोलो टायर्स ने एक बयान में कहा कि कंपनी की कुल बिक्री हालांकि घटकर 3,098.42 करोड़ रुपये रह गई जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 3,211.81 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2014-15 के एकीकृत शुद्ध मुनाफा 2.73 फीसद घटकर 977.60 करोड़ रुपये रह गया जो पिछले वित्त वर्ष के दौरान 1,005.05 करोड़ रुपये था। पिछले वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की कुल बिक्री घटकर 12,725.69 करोड़ रुपये रह गई जो वित्त वर्ष 2013-14 में 13,310.32 करोड़ रुपये थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।