वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा है कि तेल कीमतों की कमी का सबसे ज्यादा फायदा जी20 देशों में भारत को मिल रहा है, क्योंकि भारत सबसे बड़ा तेल आयातक देश है। इसके अलावा मूडीज ने सरकार के सुधारवादी कदमों का भी स्वागत किया है। मूडीज इनवेस्टर सर्विस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि हम अनुमान लगाते हैं कि भारत की विकास दर काफी मजबूत रहेगी। साथ ही तेल की घटती कीमतों का फायदा भी भारतीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर निवेशक नए बाजार में पूंजी लगा रहे हैं जिसका फायदा भी भारत को मिलेगा। जी20 समूह उन 20 विकासशील देशों का समूह है जो विश्व अर्थव्यवस्था में लगभग 85 फीसद की हिस्सेदारी रखते हैं। इसके अलावा मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे मेक इन इंडिया कैंपेन से घरेलू मैनुफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा, जिससे अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।