रिजर्व बैंक पूरी मुस्तैदी के साथ साइबर वल्र्ड से मिल रही चुनौतियों का सामना करेगा। इसके लिए इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आइटी) विंग बनाए जाने की योजना है। केंद्रीय बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मौद्रिक प्राधिकरण के केंद्रीय बोर्ड की बैठक में पहुंचे राजन ने कहा कि साइबर सुरक्षा चिंता का विषय है। बोर्ड में इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के बदलते स्वरूप पर चर्चा हुई। ये बदलाव इतनी तेजी से हो रहे हैं कि एक डायरेक्टर ने कहा कि आज हमारे पास ऐसी बैंकिंग है जिसमें आइटी का उपयोग होता है। कल शायद आइटी कंपनी बैंकिंग कर रही हो। राजन बोले कि प्रस्तावित आइटी विंग की सटीक संरचना पर अभी काम करना होगा। इसके अलावा साइबर सुरक्षा जैसे मुद्दों को देखना होगा। साथ ही बैंकों की तकनीकी क्षमताओं की प्रकृति पर नजर रखनी होगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।