भारत और चीन के बीच 24 समझौतों पर सहमति
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा के दूसरे दिन भारत-चीन संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति देखी जा रही है। दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी प्रधानमंत्री ली किचियांग के बीच 24 समझौतों पर सहमति बनी, जिनमें भारत की बूलेट ट्रेन परियोजना भी शामिल है। इसके बाद दोनों देशों ने साझा बयान में कहा कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक विश्वास मजबूत करने की जरुरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर कहा कि भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर चीन को दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण रखना चाहिए। वहीं, चीनी प्रधानमंत्री ली किचियांग ने कहा कि चीन और भारत एशिया के दो इंजन हैं और हमें मिलकर काम करने की जरूरत है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।