सरकार करीब 11 कोयला ब्लॉकों की नीलामी की योजना बना रही है। इन कोयला ब्लॉकों को हाल ही में दो चरणों में हुई नीलामी में नहीं बेचा जा सका। कोयला मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, कोयला मंत्रालय ने उन कोयला ब्लॉकों की नीलामी का प्रस्ताव किया है जिन्हें हाल ही में दो चरणों में हुई नीलामी में नहीं बेचा जा सका है। अधिकारी के मुताबिक इसमें से कुछ ब्लॉक अनुसूची दो श्रेणी (उत्पादन कर रहे) के हैं जबकि कुछ अनुसूची तीन श्रेणी (उत्पादन के लिए तैयार) के हैं। विभिन्न कारणों से इन ब्लॉकों को बिक्री के लिए नहीं रखा जा सका था। सरकार जिन कोयला ब्लॉकों की नीलामी का प्रस्ताव कर रही है, उसमें झारखंड में पर्बतपुर केंद्रीय ब्लॉक (उत्पादक ब्लॉक) तथा महाराष्ट्र में मारकी मांगली 1 ब्लॉक (उत्पादक ब्लॉक) शामिल हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश में डोंगरीटाल दो ब्लॉक, ओडिशा में जामखानी ब्लॉक तथा महाराष्ट्र में मारकी मांगली 4 ब्लॉक समेत अन्य शामिल हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।