एक्सपोर्ट में गिरावट का सिलसिला लगातार पांचवे महीने भी जारी रहा। चालू वित्त वर्ष के पहले महीने यानी अप्रैल के दौरान एक्सपोर्ट में 14 फीसद की तेज गिरावट दर्ज की गई है। बीते महीने देश से केवल 22 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट हो पाया है। आखिरी बार एक्सपोर्ट में बढ़त नवंबर, 2014 में दर्ज की गई थी। उसके बाद से एक्सपोर्ट में निरंतर कमी आ रही है। सरकार की तरफ से शुक्रवार को जारी विदेश व्यापार के आंकड़ों के मुताबिक एक्सपोर्ट के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जाने वाले सेक्टरों में भी अप्रैल में गिरावट आई है। अभी तक रत्न व आभूषण, पेट्रोलियम उत्पाद, मैन मेड यार्न और फैब्रिक एक्सपोर्ट वृद्धि में अहम भूमिका निभा रहे थे, लेकिन अप्रैल में इन सभी क्षेत्रों में गिरावट दर्ज की गई है।1मार्च में आई थी 21 फीसद की कमी रू इस साल मार्च में एक्सपोर्ट में 21 फीसद की गिरावट आई, जो बीते छह साल में सर्वाधिक थी। 2014-15 में सरकार एक्सपोर्ट के लक्ष्य को भी प्राप्त नहीं कर पाई थी। 340 अरब डॉलर के लक्ष्य के मुकाबले पिछले साल केवल 310.5 अरब डॉलर का ही एक्सपोर्ट हो पाया था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।