कोल इंडिया पांच साल में करेगी 20 अरब डॉलर का निवेश
(India)

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआइएल) ने अगले पांच साल में एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य रखा है ताकि आयातित कोयले पर निर्भरता घटाई जा सके। इसके लिए 20 अरब डॉलर (1.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक) का निवेश किया जाएगा. कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान इस संबंध में रोडमैप पेश किया. इस अवसर पर उन्होंने कोल इंडिया की ऑनलाइन पोस्ट रिटायरमेंट मेडिकेयर स्कीम सहित अन्य कई योजनाओं का औपचारिक शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर कोयला, बिजली और अक्षय ऊर्जा राज्य मंत्री ने कहा, श्जिस स्तर से हमारा उत्पादन बढ़ रहा है उससे लगता है कि देश अगले दो से ढाई साल में तापीय संयंत्रों के लिए आयातित कोयले के बदले खुद पर्याप्त उत्पादन करने में समर्थ होगा। लेकिन हम हाई ग्रेड कोकिंग कोल का आयात जारी रखेंगे खासकर इस्पात संयंत्रों के लिए।श्

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।