भारतीय और चीनी कंपनियों के बीच 22 अरब डॉलर के समझौते
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चीन यात्रा के आखिरी दिन शनिवार को चीन के 20 शीर्ष कंपनियों के सीइओ से मुलाकात की और उन्हें मेक इन इंडिया का न्यौता दिया। इस मुलाकात के बाद भारतीय और चीनी कंपनियों के बीच 22 अरब डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता विकास स्वरूप ने अपने ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीनी सीइओ के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा किया और वार्ता का ब्यौरा दिया। इस दौरान दोनों देशों के सीईओ के बीच 20 से अधिक समझौतों पर दस्तखत भी हुए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।