एमजे जोसेफ बने वित्त मंत्रालय में लेखा महानियंत्रक
(India)

1979 बैच के आईसीएएस अधिकारी एमजे जोसेफ को वित्त मंत्रालय में लेखा महानियंत्रक (सीजीए) नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से पहले जोसेफ ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) के डायरेक्टर जनरल थे। जोसेफ जवाहर ठाकुर (आईसीएसएस-1979) की जगह लेंगे। ठाकुर को सीजीए ऑफिस में ओएसडी(एकाउंटिंग रिफोर्मस) नियुक्त किया गया है। इससे पहले जोसेफ कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव, राष्ट्रपति सचिवालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी और फाइनेंशियल एडवाइजर तथा रक्षा मंत्रालय में डायरेक्टर जैसे अहम पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। जोसेफ ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट एडवाइजर के तौर पर आईएमएफ के रीजनल टेक्नीकल असिस्टेंस सेंटर दार-ए-सलाम तंजानिया में काम किया है। जोसेफ के पास इंटरनेशनल इकोनॉमिक रिलेशन में पोस्ट ग्रेजूएशन है और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सिडनी यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट का कोर्स भी किया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।