भारत-चीन आर्थिक संबंधों की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए आईसीआईसीआई बैंक ने चीन के शंघाई में अपनी शाखा खोल ली है। आईसीआईसीआई बैंक भारत के प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में सबसे बड़ा है। शंघाई चीन का सबसे बड़ा व्यापारिक शहर है। शुरुआती दौर में बैंक में 17 कर्मचारी काम करेंगे जो मुख्य रूप से कारपोरेट बैंकिंग, ऑपरेशन, फायनांश तथा ट्रेजरी का काम देखेंगे। अपने चीन दौरे के तीसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईसीआईसीआई बैंक की इस शाखा का उद्धाटन किया। इस मौके पर आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंद्रा कोचर, भारत और चीन के वरिष्ठ अधिकारी तथा औद्योगिक घराने के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस मौके पर कोचर ने कहा कि बैंक की यह शाखा भारत-चीन के व्यापारिक रिश्तों को नए आयाम तक पहुंचााने और विनिवेश की संभावनाओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में दोनों देशों के द्विपक्षिय गतिविधियों में काफी गति आने वाली है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।