अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ाने को सरकार कृषि क्षेत्र की विकास दर और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के पुरजोर प्रयास कर रही है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष पानगडिया का कहना है कि ऐसा करने से ही देश से गरीबी दूर की जा सकेगी। नीति आयोग की नई वेबसाइट लांच करने के बाद पानगडिया ने इस पर लिखे एक ब्लॉग में कहा है कि बीते एक वर्ष में सरकार ने इस दिशा में कई काम किए हैं। यह सही है कि कृषि की वृद्धि दर बढ़ाने से देश की आर्थिक विकास दर भी बढ़ेगी। लेकिन गरीबी दूर करने के लिए जरूरी है कि देश के औद्योगिक और सेवा क्षेत्र में रोजगार के साधन उपलब्ध कराने की रफ्तार भी उतनी ही तेजी से बढ़े।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।