रेलवे को कुछ क्षेत्रों में सौ फीसद एफडीआई की अनुमति
(India)


तीन देशों की यात्रा के आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दक्षिण कोरिया में निवेशकों को लुभाने के अभियान में कामयाबी पाई। दक्षिण कोरिया के रणनीति व वित्त तथा एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ कोरिया ने भारत में स्मार्ट सिटी, रेलवे, बिजली व अन्य क्षेत्रों में 630 अरब रुपये के निवेश की घोषणा की। इसमें आर्थिक विकास सहयोग फंड से एक अरब डॉलर तथा बुनियादी ढांचे के विकास की परियोजनाओं के लिए 9 अरब डॉलर का निवेश होगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने रेलवे में शत प्रतिशत एफडीआई लागू करने की बात कही। हालांकि पिछले साल अगस्त में ही रेलवे को कुछ क्षेत्रों में सौ फीसद एफडीआई की अनुमति दे दी गई थी जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं सार्वजनिक-निजी साझेदारी (पीपीपी) के तहत उपनगरीय गलियारा परियोजना, तेज रफ्तार वाली रेलगाड़ी परियोजनाएं, समर्पित माल ढुलाई लाइन, लोकोमोटिव निर्माण और रखरखाव सुविधा। रेलवे के इन क्षेत्रों में एफडीआई आने और उदारीकरण आगे बढ़ने से रेलवे परियोजनाओं के आधुनिकीकरण और विस्तार में मदद मिलेगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।